SSPG का लक्ष्य
SSPG का लक्ष्य है कि प्रदेश के समस्त सरकारी कर्मचारी, संविदा कर्मी, पंजीकृत संस्था कर्मी इस ग्रुप से जुड़ें और ग्रुप के किसी भी वैधानिक सदस्य की असामयिक मृत्यु, दुर्घटना, गंभीर बीमारी पर उसे/उसके परिवार को सहयोग किया जाय।
SSPG से कैसे जुड़ें
SSPG से जुड़ने के लिए वेबसाइट https://sspgup.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लें। तब आपको LOGIN ID और पासवर्ड मिल जायेगा। उसके बाद LOGIN करके फॉर्म कम्पलीट कर लें। समस्त अपडेट और जानकारी हेतु वेबसाइट पर विजिट करते रहें। WHATSAPP के माध्यम से भी जानकारी उपलब्ध कराने का पूर्ण प्रयास किया जाता रहेगा। किसी भी साथी की मृत्यु, दुर्घटना, बीमारी पर उसके/उसके परिवार का सहयोग करके फॉर्म भरना/रसीद अपलोड करना अनिवार्य है। सहयोग करने पर ही सहयोग मिलेगा। नियम और अनुशासन सर्वोपरि है।
सदस्यता/व्यवस्था शुल्क
SSPG से जुड़ने हेतु कोई सदस्यता शुल्क नहीं है। व्यवस्था शुल्क ₹100/- वार्षिक निर्धारित है। जो कि समिति के खाते में ऑनलाइन लिया जाता है। और समय - समय पर समिति उसका हिसाब भी देगी। व्यवस्था शुल्क के एवज में सदस्यों को कन्यादान योजना, सेवानिवृत योजना आदि व्यवस्थाएं दी जाएंगी। व्यवस्था शुल्क जमा न करने पर किसी सदस्य की सदस्यता समाप्त नहीं की जाती है। व्यवस्था शुल्क कभी भी जमा कर सकते हैं। ये जमा करने की तिथि से एक वर्ष के लिए मान्य रहता है।
विस्तृत जानकारी के लिए हमारी नियमावली देखें -
Bank Details : -
Name - SELF SUPPORTING PERSONS GROUP
BANK - UNION BANK OF INDIA, SARSWATI NAGAR, JALESAR ROAD, FIROZABAD
A/C- 424301010040980
IFSC- UBIN0542431
पांचवा अंक शून्य (ZERO) है
व्यवस्था संचालन हेतु सहयोग शुल्क जमा करने के बाद रसीद अवश्य अपलोड कर दें।