Self SUPPORTING PERSONS Group कन्यादान योजना
SSPG द्वारा कन्यादान योजना की स्थापना 29 जुलाई 2026, गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर की गयी है। कन्यादान योजना से जुड़ने से पूर्व समस्त सदस्य SSPG द्वारा बनाये गए समस्त नियमों एवं शर्तों का भली भांति अध्ययन कर लें। नियम एवं शर्तों का भली भांति अध्ययन करने तथा सहमति उपरांत रजिस्ट्रेशन फॉर्म Website अथवा Mobile APP के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करके जुड़ सकते हैं। कन्यादान योजना से जुड़ने के लिए किसी को बाध्य नहीं किया जाता है। यह व्यक्ति की स्वयं की इच्छा पर निर्भर करता है।
मुख्य नियम (कन्यादान योजना हेतु)-
1- सहयोग - 251/- वार्षिक (सदस्य सुविधा अनुसार 2 बार में भी जमा कर सकते हैं।)
2- लाभ प्रारम्भ - 15 अगस्त 2026 तक रजिस्ट्रेशन पूर्ण साथी इस योजना का लाभ 21 जुलाई 2027 से प्राप्त कर सकेंगे। (इसके लिए दो सहयोग अनिवार्य होंगे)
3- 15 अगस्त 2026 के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले साथी रजिस्ट्रेशन तिथि से 2 वर्ष बाद योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। (इसके लिए 3 बार्षिक सहयोग अनिवार्य होंगे)
4- व्यवस्था सहयोग तथा कन्यादान योजना में नियमित सहयोग करने वाले साथी ही इस योजना में लाभ के पात्र होंगे।
5- सहयोग कभी भी कर/करा सकते हैं। सहयोग की वैध्यता रसीद अपलोड दिनाँक से 1 वर्ष रहती है।
6- कन्यादान योजना लाभ हेतु कम से कम 1 माह पूर्व आवेदन करना अनिवार्य होगा।
7- सहयोग राशि,उपलब्ध राशि तथा लाभार्थी संख्या पर निर्भर करेगी।
8- प्रारम्भ में सदस्य संख्या कम रहने पर सहयोग राशि कम रह सकती है।
9- सहयोग राशि की घोषणा जून 2027 में सदस्य संख्या तथा उपलब्ध कोष के आधार पर की जाएगी।
10-कोर टीम आवेदन की संभावित संख्या देखते हुए सहयोग राशि निर्धारित करेगी। सहयोग राशि सभी के लिए समान होगी। शादी की स्थिति क़ो देखते हुए कम या ज्यादा नहीं होगी।
11-सदस्य संख्या/उपलब्ध कोष बढ़ने पर कन्यादान योजना सहयोग राशि बढ़ाई जाएगी जो उस तिथि के बाद होने वाले समस्त सहयोगों पर सामान रूप से लागू होगी।
12-कन्यादान सहयोग,आवेदन के भौतिक सत्यापन के बाद ही स्वीकार किया जायेगा। इस हेतु कोई भी दावा/ विवाद स्वीकार्य नहीं होगा।
13-कन्यादान सहयोग,सभी सदस्यों के आपसी सहयोग का परिणाम है। इसके कम या ज्यादा का कोई दावा/विवाद स्वीकार नहीं होगा।
14-विवाद की स्थिति में सहयोग से इन्कार करना कोर टीम के अधिकार क्षेत्र में होगा।
15-कन्यादान योजना का लाभ लेने के बाद सहयोग निरंतर करते रहने का शपथपत्र सदस्य क़ो देना होगा। आपका सहयोग ग्रुप के सभी सदस्यों की बेटियों हेतु उपयोगी होगा।
16-फिलहाल ये योजना एक सदस्य की एक पुत्री हेतु लागू की जा रही है। (समय समय पर संसोधन सम्भव हैं।)
17-यदि पति और पत्नी दोनों SSPG के मेंबर हैं और दोनों ही कन्यादान योजना में सहयोग करते हैं तो दोनों अलग - अलग बेटियों की शादियों में एक -एक कर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
18-यदि पति - पत्नी दोनों लगातार सहयोग कर रहे हैं और उनकी एक ही बेटी है, तो उनको तत्समय चल रही सहयोग राशि का 2 (दुगना ) सहयोग किया जायेगा। इसके लिए कोई भी दावा/ विवाद स्वीकार्य नहीं होगा।
19-सहयोग प्रारम्भ होने के बाद आवश्यकता होने पर नियम बनाना या संसोधन करना कोर टीम के अधिकार क्षेत्र में होगा।
SSPG का मूल सिद्धांत
ज़ब तक सहयोग करते रहेंगे, सहयोग पाने के हक़दार रहेंगे।
कमल यादव
(संस्थापक/अध्यक्ष)